सुविधाएं
 

मीडिया क्षेत्र में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का क्या महत्व होता है, इस बात को हम बेहतर जानते हैं, यही कारण है कि हमने इस चुनौती का सामना करने के लिये खुद को तकनीकी स्तर पर वर्तमान समय की सबसे उत्तम तकनीक से लैस किया है।

स्टूडियो
संस्थान के पास उच्च तकनीकी के नवीन डिजीटल तकनीकी यंत्रो से युक्त स्टूडियो है। स्टूडियो में छात्रों को उनके कोर्स के दौरान अनुभवी और जानकार लोगों के संरक्षण में शूटिंग करने का मौका दिया जाता है।

एडिट सूट्स
एडिटवर्क्स के पास 7 एडिट सूट्स है जहां छात्र अपने कार्यक्रमों को चौबीस घंटे में कभी भी एडिट कर सकते हैं, छात्रों को अपने कार्यक्रमों को एडिट करने के लिए कम से कम दो दिन पहले सूचना देनी होती है, इससे सभी छात्रों को अपनी कुशलता को निखारने को पूरा मौका मिलता है।

आउटडोर शूट्स
छात्रों को अनुभवी और कुशल लोगों के संरक्षण में आउटडोर शूट के लिए कैमरा और अन्य सामग्री भी मुहैया की जाती है, एक बार समुचित प्रशिक्षण होने के बाद छात्रों को स्वतंत्र रूप से भी कैमरा और अन्य सामग्री प्रदान की जाती है।

होस्टल
संस्थान के पास छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग होस्टल सुविधा है। होस्टल में सीमित संख्या होने के कारण यहां छात्र- छात्राओं को प्रवेश पहले आयें पहले पायें की तर्ज पर दिया जाता है।

लाईव प्रोजेक्टस (टीवी कार्यक्रम और अखबार)
संस्थान का एक स्वंय का प्रोडक्शन हाउस भी है, जो दूरदर्शन और अन्य चैनलों के लिए कार्यक्रमों का निर्माण करने का कार्य करता है, प्रतिभावान छात्रों को ऐेसे कार्यक्रमों में भी काम करने का मौका दिया जाता है।

वर्कशॉप एवं सेमिनार
एडिटवर्क्स स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन में मीडिया के विभिन्न पक्षों की चर्चा के लिए नियमित वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन किया जाता है, जिसमें मीडिया के छात्र और मीडियाकर्मी भागीदारी लेते है। संस्थान के छात्रों को इन वर्कशॉप और सेमिनार में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना होता है।

प्लेसमेंट सेल
संस्थान ने एक सक्रिय प्लेसमेंट सेल का निर्माण किया है, जिसके सदस्य सक्रिय मीडियाकर्मी हैं। यह सेल न्यूज चैनल, मनोरंजन चैनलं, समाचार पत्र,पत्रिकाओं, समाचार, एवं फीचर एजेंसी और प्रोडक्शन हाउस में प्लेसमेंट की भूमिका को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।

लाइब्रेरी
लाइब्रेरी में ऑडियो-वीडियो कैसेट,सीडी व डीवीडी का अच्छा संकलन है, इसके अलावा मास मी़डिया विषय और कोर्स से संबधित किताबों का भी काफी अच्छा संकलन है। यही नहीं सभी बड़ें अखबार और मैगज़ीन की सदस्यता भी लाइब्रेरी के पास है।

एड्यूकेशनल टूर
छात्रों को अपने पेशे से जुड़े तमाम आयामों की जानकारी मिल सके इसके लिए संस्थान द्वारा एड्यूकेशनल टूर का इंतज़ाम भी किया जाता है। जिसमें न सिर्फ छात्रों की मीडिया के विभिन्न पक्षों के विषय में जानकारी मजबूत होती है बल्कि इस क्षेत्र में काम के प्रति उनमें एक जुनून भी पैदा होता है।

 

Editworks School of Mass Communication & Animation
NOIDA CAMPUS: C 56/12, INSTITUTIONAL AREA, SECTOR - 62 NOIDA (DELHI NCR), INDIA - PIN - 201 307
HELPLINE : 0120-2404073, 6512430, 09953007601 E-mail : info@editworksindia.com

DELHI CENTRE :
A 2, LAKSHMI NAGAR, OPPOSITE V3S MALL, DELHI 110092
(NEARBY NIRMAN VIHAR METRO STATION NEXT TO BANK OF INDIA)
HELPLINE : 011-43009525, 64702288, 09350007111
E-mail: info@editworksindia.com