नियमावली
1. एडिटवर्क्स स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन के
कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने से पहले जांच लें, फार्म साफ शब्दों
में और पूरा भरा होना चाहिए।
2. चेकें, आइ.पी.ओ,मनीऑर्डर के द्वारा फीस स्वीकृत नहीं की
जाएगी।
3. आवेदन पत्र में आवेदक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
4. आधे-अधूरे भरे हुए फार्म स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
5. ऐसे आवेदक जिनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है,वे भी
आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें जिस परीक्षा में वे शामिल हुए हैं
उसका प्रमाण पत्र पेश करना होगा।
6. आवेदन पत्र घोषित तारीख तक जमा करना अनिवार्य है।
7. किसी भी आवेदक का, किसी भी कोर्स में दाखिले के लिए
संस्थान का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
8. चयनित आवेदक को दाखिले के दौरान पूर्व परीक्षा के परिणाम
की मूल प्रति और चार पासपोर्ट साइज़ के फोटो लेकर संस्थान कार्यालय में उपस्थित
होना है।
9. यदि आवेदक निश्चित तारीख तक दाखिले की कार्यवाही पूरी करने
में असफल रहता है तो स्वतः ही उसका फार्म निरस्त हो जाएगा।
10. आवेदन पत्र सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे
तक स्वीकार किये जाएंगे।
11. किसी अभ्यार्थी को दाखिले से निरस्तीकरण के लिए आपत्ति
का कोई अधिकार नहीं होगा. एडिटवर्क्स स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन अधिकारिक तौर पर
कभी भी किसी भी कारण से जो संस्थान के लिए अहितकर महसूस होता है, किसी भी छात्र
का दाखिला निरस्त कर सकता है।
12. यदि किसी आवेदक के द्वारा दी गई जानकारी में किसी प्रकार
की कोई त्रूटी या
जालसाज़ी पायी जाती है तो छात्र का दाखिला तुरंत प्रभाव से
निरस्त कर दिया
जायेगा।
13. यदि कोई छात्र अपना परिचय पत्र खो देता है तो उस स्थिती
में ने नये परिचय पत्र के लिए उसे
250 रु देय होंगे।
उपस्थिती
1. छात्रों की साल में 75 फीसदी उपस्थिती
अनिवार्य होगी।
2. छात्र की उपस्थिती की गणना, जिस दिन से छात्र ने, जिस
कोर्स मे दाखिला लिया है, उसके आधार पर
की जाएगी।
