
“Death is not the greatest loss in life, the greatest
loss in life is
what dies inside us while we live.”
विवेक दयाल स्मृति
छात्रवृत्ति
विवेक दयाल, एक दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, एक कुशल पेशेवर और जीवंत आत्मा
थे। उत्साह, समर्पण और दूरदृष्टि के मू्र्तरूप स्व श्री विवेक दयाल ने हमें
जीवन के कई आयामों को समझने
में प्रोत्साहन दिया, उन्हीं के दर्शन का नतीजा है
कि हम यह समझने के काबिल हो सके, कि जीवन की क्या वजह है और वजहों में जीवन कैसे
तलाशा जाता है। एक एम.बी.ए के तौर पर उन्होंने प्रबंधन के नए आयामों से परिचय
किया और अपने जीवन के
कठिन दौर में भी संस्थान को सेवा प्रदान करते रहे।
उनका काम के प्रति समर्पण एक ऐसी योग्यता थी जो दुर्लभ ही पायी जाती है, यही समर्पण और काम के प्रति लगन उनके जीवन का सबसे बड़ा आधार थी । मानव के प्रति उनके दिल में हमेशा करुण वेदना रही, और मानब विकास में वे हमेशा आगे रहते थे। उनका इस धरती पर रहना हालांकि काफी संक्षिप्त रहा लेकिन वो उपयोगी और असरदार रहा। वह हमेशा एक प्रेरणा के रूप में हमारे साथ रहेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत का काम करते रहेंगे।
एडिटवर्क्स स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन ने, ऐसे छात्र जो प्रतिभाशाली
तो हैं मगर आर्थिक
परेशानी की वजह से अपने करियर को सही दिशा नहीं दे पा रहे हैं, के लिए विवेक
दयाल स्मृति छात्रवृ्त्ति की शुरूआत की है। यह छात्रवृत्ति
उन छात्रों के लिए होगी जिनकी पारिवारिक आय 60 हज़ार रू प्रतिवर्ष से कम होगी।
छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा 13 अगस्त को होगी।
